• Tue. Apr 21st, 2026

कथक नृत्य में शाखी ने मारी बाजी

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Sep 25, 2023
Share this

रायगढ़। शाखी सिंह परिहार को प्रणवम् राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य एवं संगीत समारोह में कत्थक नृत्य के क्षेत्र में “कला अभ्युदिता” और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए प्रणवम प्रतिभा अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ शाखी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह समारोह नृत्य नीलायम नृत्य संस्थान के द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया गया था। इस समारोह की डारेक्टर खेता नायक और अरुण नायर सर हैं।

शारी सिंह ने अब तक नेशनल लेवल के 13 पुरस्कर अपनी झोली में भर चुकी है। जिसमें 2019 में नृत्य नटवरी अवार्ड 2020 में वंश राग अवार्ड भिलाई समृद्धि नृत्य सम्मान 2021 में देश नृत्य सम्मान, 2022 में जामवती नगरी अवार्ड, उदयपुर नृत्य मयूरी अवार्ड रायपुर, मधुगुंजन बिलासपुर, कालनिष्ठाअवार्ड बिलासपुर, 2023 में नेशनल कौशल अवार्ड, नृत्य मंजरी सम्मान रायपुर महोत्सव, जाजन्वदेल महोत्सव जांजगीर चांपा, नेशनल रायपुर बिलासपुर की सम्मान भिलाई हिरा अन्य अवार्ड अपने नाम कर चुकी है।