• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

राशन दुकान में लाखों का झोल झपाट करने में मास्टरमाइंट निकले संतोष टंडन

BySamip Anant

Sep 25, 2023
Share this


सारंगढ़ से महज 7 किलोमीटर की दूरी पे ग्राम पंचायत लेन्ध्रा में राशन डीलर संतोष टंडन द्वारा धांधली करने का मामला सामने आया है। वहीं ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन डीलर संतोष टंडन द्वारा मनमानी करना और बदतमीजी करना आम बात सी हो गई है और गंभीर बात तो यह है कि महिला समूह के आड़ में सरपंच प्रतिनिधि डीलर बनकर बैठे हुए हैं। तथा वहीं सूत्रों ने बताया कि डीलर राशन वितरण करते समय नशे में धुत्त रहते हैं जिससे हितग्राहियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है साथ ही साथ सबसे हैरानी की बात है की पूरे विश्व में 1 वर्ष में बारह महीने होते हैं

परन्तु लेन्ध्रा में ग्यारह माह के राशन वितरण को बारह माह तक दिखाने की अनोखी कलाकारी की अतभूत कला राशन डीलर पर होने की बात कही जा रही हैं। वहीं इस भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रामीणों के समस्या को देखते हुए क्षेत्र के बीडीसी नरेश चौहान ने जांच करवाने की बीड़ा उठाते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर जनदर्शन में आज प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया और तत्कालीन जांच करने की अपील की है। तथा वहीं राशन सामग्री में भ्रष्टाचारी कर गबन किया गया है। जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए ड्यूटी कलेक्टर महेश्वरी जी से जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई और ग्रामीणों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है।राशन वितरण में धांधली का आरोप लगा रहे लोगों का कहना था कि राशन डीलर द्वारा पिछले एक महीने से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *