• Tue. Apr 21st, 2026

विकास खंड फरसाबहर में 400 से अधिक केंद्रों में चलाया जा रहा है साक्षरता अभियान

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Dec 24, 2024
Share this

जशपुर-विकास खंड फरसाबहर को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से नवभारत साक्षर कार्यक्रम चलाया जा रहा है | राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 15 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के लोग को जो किन्ही कारणों से पढ़ लिख नही पाए है ,उन्हे पढ़ने लिखने का अवसर उपलब्ध करना है |

विकास खंड फरसाबहर मे अभी तक उल्लास पोर्टल मे 4200 से अधिक असाक्षार तथा 500 से अधिक स्वंयसेवी शिक्षकों का एंट्री हो चुका है | जिसमे 300 से अधिक साक्षरता केंद्रों मे 3000 से अधिक असाक्षरों को अध्यापन कराया जा रहा है | इस कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य बुनियादी साक्षरता व संख्या ,महत्वपूर्ण कौशल ,व्यावसायिक कौशल ,बुनियादी शिक्षा सतत विकास है


कार्यक्रम के तहत विकासखंड में 3300 उल्लास प्रवेसिक ,400 स्वयं सेवक शिक्षकों के लिए मार्गदर्शिका तथा 3150 कार्यपुस्तिका असक्षरों के लिए नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन ,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी  सी. एस. ध्रुव तथा विकासखंड परियोजना अधिकारी दादू प्रसाद चंद्र के द्वारा सभी ग्रामों के ग्राम साक्षरता प्रभारियों का मासिक समीक्षा बैठक ले कर उल्लास साक्षरता केंद्र का संचालन की जानकारी प्रदान की जाती है ।

जिसके माध्यम से स्वयं सेवी शिक्षकों द्वारा कहीं पर दोपहर मे तो, काही पर रात को असाक्षरों को नियमित रूप से अध्यापन का कार्य कर रहे हैं |