रायगढ़। रायगढ़ जिला उद्योग नगरी होने के साथ-साथ यहां हादसा अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है पिछले दिनों अग्रोहा उद्योग में करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई अब तक की जानकारी के अनुसार उद्योग प्रबंधन की लापरवाही से यह घटना घटी है वही लगातार उद्योगों में हादसा के कारण वहां काम कर रहे हैं मजदूर और कर्मचारियों की मौत का जिम्मेदार कौन… वही उद्योग की लापरवाही और नियमों का पालन करने के लिए कई विभाग है जो ऑफिस के चेंबर में बैठकर ही उद्योगों का नियंत्रण और नियमों का पालन कर रहे हैं जमीनी स्तर पर उनके कार्य नहीं दिख रही है जिसके कारण उद्योग प्रबंधक की मनमारी लगातार बढ़ती जा रही है और मजदूरों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है हाथ से हादसे के बाद औद्योगिक सुरक्षा स्वास्थ्य अधिकारी घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना करते हैं और अंत में मजदूर और कर्मचारियों के हक में कुछ होता दिखता नहीं है
अग्रोहा प्लांट में हुए हादसे में एक गरीब परिवार का चिराग असमय बुझ गया। मिक्सर मशीन में करंट की चपेट में आने से मजदूर युवक की जिंदगी ही खत्म हो गई। यह दुर्घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम चाल्हा में रहने वाला राजेश यादव आत्मज बुढ़िया राम यादव (25 साल) गेरवानी स्थित अग्रोहा प्लांट में ठेकेदार के मातहत मजदूरी करता था। विगत 18 सितंबर की
दोपहर अग्रोहा प्लांट के मिक्सर मशीन में राजेश अपने मजदूर साथियों के साथ काम कर रहा था तभी बरसात होने पर वह भीगने से बचने के लिए किनारे चला गया, कुछ देर में बारिश थमने पर मजदूर साथियों के साथ काम पर लौटने वाले राजेश ने जैसे ही मिक्सर मशीन को छुआ, उसमें करंट होने के कारण युवक को ऐसा जबर्दस्त झटका लगा कि वह मूर्छित हो गया। मिक्सर मशीन की करंट की गिरफ्त में आने से राजेश की बिगड़ती हालत को देख डर के मारे श्रमिकों ने काम करने से अपने हाथ खड़े कर दिए।
वहीं, इस घटना से अग्रोहा प्लांट में हड़कम्प मचने पर कंपनी प्रबन्धन को खबर लगी तो आनन-फानन में वाहन से उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर निकले। वहीं, मेकाहारा पहुंचने पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत मजदूर की सांसों की लड़ियां टूटकर बिखर गई। जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद केस डायरी पूंजीपथरा पहुंचने पर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की असलियत जानने छानबीन में जुटी है।
