• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ में 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

BySamip Anant

Nov 14, 2024
Share this

मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे मुख्य अतिथि

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में 15 नवंबर को सुबह 10.30 बजे जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले होंगे। इस कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला, निबंध लेखन, कविता पाठ, नृत्य, नाटक, सामूहिक भोज एवं सम्मान आदि का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की ओर से जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, पत्रकारगणों और प्रबुद्धजनों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *