• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

ग्राम बोईरडीह के पूर्वजों की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच शिविर बोईरडीह में संपन्न

BySamip Anant

Jul 12, 2024
Share this

बरमकेला :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत बारमकेला के ग्राम पंचायत बोईरडीह में पूर्वजों की स्मृति में सरपंच मोतीचंद चौहान और उपसरपंच विनीता प्रमोद नायक की सौजन्य से त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर के संयोजन में विशाल निशुल्क नेत्र जांच सिविर का आयोजन आज दिनांक 12/7/2024 दिन शुक्रवार को रखा गया था। आज के इस शिविर में बारिश होने के बावजूद भी लगभग 150 मरीजो का इलाज किया गया।

जिसमें उपलब्ध सुविधाएं 40 वर्षीय एवं दूर दृष्टि दोष के लिए चश्मा का परीक्षण, आधुनिक पद्धति से मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बच्चों का परीक्षण, कम दाम में चश्मा उपलब्ध तथा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए निशुल्क में चश्मा लैंस प्रत्यारोपण एवं दवाइयां की सुविधा, मोतियाबिंद के अलावा अन्य रोगियों को डॉक्टर से परामर्श दिया गया जिन लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई उन्हें संबलपुर चिकित्सा हेतु ले जाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से त्रिलोचन नेत्रालय बरगढ़ की टीम जांच हेतु उपलब्ध रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *