• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

नए कानून के संबंध में थाना हसौद में मनाया गया उत्सव

BySamip Anant

Jul 1, 2024
Share this

जनप्रतिनिधि व आमजनता को दी गई नए कानून की जानकारी साथ ही थाना परिसर में पौधारोपण कर मनाई उत्सव


सक्ती :- जिले के हसौद थाने मे 01 जुलाई से पूरे भारत में 03 नए कानून 01.भारतीय न्याय संहिता 02. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा 03. भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो रहा है, इसी के उपलक्ष में शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के थाने में कार्यक्रम/उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में थाना हसौद में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंच गण तथा ग्रामीणजन थाना के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे साथ ही थाना प्रभारी हसौद विंटन साहू द्वारा उपस्थित लोगों को नए कानून के प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया इसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया इस दौरान थाना परिसर हसौद में थाना के अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हसौद सरपंच प्रतिनिधि मनबोध साहू देवरघटा सरपंच प्रफुल आजाद ओमप्रकाश बर्मन सम्मेलाल मधुकर थाना स्टाफ सहित आमजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *