• Sat. Jan 17th, 2026

सरसीवां अल्ली भोजनालय होटल में काम करने वाले नौकर, होटल में शराब बिक्री के लिए शराब लाते सरसीवा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Hemant Patel

ByHemant Patel

May 3, 2024
Share this

सरसीवां अल्ली भोजनालय होटल में काम करने वाले नौकर, होटल में शराब बिक्री के लिए शराब लाते सरसीवा पुलिस के हत्थे चढ़ा।।

।। सरसीवां अल्ली भोजनालय होटल के नौकर से 30,पांव अंग्रेजी शराब व एक लाल रंग की एक्टिवा स्कूटी पुलिस ने की जप्त।
।। अल्ली भोजनालय के होटल इस होटल में खुल्लेआम शराब बिक्री होती है।।
।। सरसीवां बस स्टैंड परिसर के व्यवसायिक परिसर के ऊपर में खुले तौर बैठा कर शराब बिक्री एवं पिलाई जाती है ।
।जबकि सरसीवां पुलिस सब जानती है ।।

सरसीवां -ये है हमारे सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के सरसीवां नगर पंचायत के सरसीवां थाना जहां बस स्टैंड परिसर पर स्थित अल्ली भोजनालय का होटल जहां खाने के साथ साथ इस होटल में कोई प्रकार का अंग्रेजी व देशी शराब सामने से हमेशा उपलब्ध रहता है जहां इस होटल में हमेशा भीड़ भाड़ रहता है ये जगह भी बस स्टैंड होने का भरपूर फ़ायदा होटल संचालित करने वाला गोपी साहू द्वारा अपने होटल में काम करने वाले गरीब तबके के मजदूरों को काम पर रखता है और काम करने वाले मजदूरों से अपने होटलों में अवैध शराब बेचने के लिए नौकरों से शासकीय भट्टी सरसीवां से हमेशा भारी मात्रा में अवैध शराब मंगाता है ।और चंद पैसे पाने के लालच में होटल में काम करने वाले मजदूरों लोग इस अवैध शराब लाने के गोरख धंधे में फंस जाते हैं ।
हम बात कर रहे हैं सरसीवां थाना के अल्ली भोजनालय होटल का जहां होटलों के आड़ में रोजाना इस होटल में क्या अंग्रेजी क्या देशी , ठंडी बीयर ,और न जाने कितने महंगी ब्रांड की शराब इस होटल में हमेशा मिलती है और लोगों को शासकीय व्यवसायिक काम्प्लेक्स के ऊपर में अवैधानिक कमरा बना कर लोगों को बैठा कर अवैध शराब परोसा जाता है । जबकि इस होटल में सुबह से लेकर देर रात तक खाना पीना दोनों एक साथ आसानी से मिलता है ।।
जबकि कल दिनांक 2/5/2024,दिन गुरूवार को अल्ली भोजनालय के होटल में काम करने वाले एक 22साल के युवक को सरसीवां पुलिस ने 30,पाव अंग्रेजी शराब व परिवहन करने वाले एक्टिवा स्कूटी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है ।।जहां सरसीवां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति शासकीय मंदिरा दुकान सरसीवां से भारी मात्रा में शराब ले जा रहा है । जिस की सूचना पर सरसीवां पुलिस अपने हमराह स्टाफ व समक्ष गवाहन को 160,जा,फा,का नोटिस देकर अपने साथ लेकर सरसीवां भट्टी जाने वाले तिराहे रास्ते पर खड़े थे।तभी मुखबिर के बताए हुलिया का व्यक्ति लाल रंग के एक्टिवा स्कूटी में आ रहा था।जिसको रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम राजू यादव,पिता गणेश यादव उम्र 22, बर्ष शाकिन माधोपाली थाना सारंगढ़ होना बताया एवं एक लाल रंग कि स्कूटी क्र,CG,22 ,R,7873,के सामने खाली जगह पर एक थैला रखा था ।जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर शराब रखना बताया सामने रखे थैले के अन्दर 10,नग मेक्डावल नं वन,और 20,नग गोवा अंग्रेजी शराब रखा था ।सरसीवा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 30,नग अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 5,लीटर 400,एम एल कुल कीमत 4800,रूपय एवं जब्त स्कूटी की कीमत 15 हजार रुपए और कुल 19,, हजार 800 रूपए पेश करने पर मौके पर धारा 91,जा,फौ,का नोटिस देकर शराब रखने एवं एक्टिवा स्कूटी की कागजात पेश करने संबंधी कोई भी कागजात आरोपी ने पेश नहीं किया गया । जहां पकड़े गए आरोपी राजू यादव के अपराध धारा 34 ( 2 )59 ,( क ) आबकारी एक्ट का धटना घटित पाये जाने के मुताबिक गिरिप्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दिया गया।और शराब के साथ पकड़े गये आरोपी का कृत्य अजमानतीय होने के कारण आरोपी को थाने लाकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। ।जबकि शराब लाते पकड़े गये आरोपी राजू यादव इसी अल्ली भोजनालय के होटल में काम करता है जहां अपने होटल के लिए रोजाना सरसीवां शासकीय शराब दुकान से हमेशा शराब लाने का काम किया करता है जबकि सरसीवा पुलिस सब जानती है कि पकड़े गये। 30,पांव शराब किसका है और जो एक्टिवा स्कूटी जप्त हुईं हैं ओ किसके नाम से रजिस्ट्रेशन है ये भी पुलिस वालों को मालूम नहीं है । एक गरीब परिवार रहने वाला मजदूर जो माधोपाली गांव से सरसीवा के अल्ली भोजनालय होटल में काम करने वाला आज अपने मालिक की वफादारी करते हुए खुद सलाखों के पीछे चला गया।