• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

एसडीएम वासु जैन ने खेत में जाकर फसल क्षति का आंकलन किया

BySamip Anant

Apr 4, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आईएएस श्री वासु जैन एसडीएम सारंगढ़ के द्वारा बेमौसम बारिश से फसलों के क्षति का आंकलन करने सरिया क्षेत्र के ग्राम पुरैना का दौरा किया गया।

श्री जैन ने कई किसानों के खेतों में जाकर सरसों और गेहूं के फसलों का अवलोकन किया, जिसमें फसल खड़ी पाई गई।

वर्तमान स्थिति में 20 प्रतिशत फसल क्षति आंकी गई है। पटवारी के द्वारा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने पर किसानों के फसल क्षति का मुआवजा का निर्धारण किया जाएगा। राजस्व पुस्तक परिपत्र अनुसार 33 प्रतिशत फसल क्षति होने पर मुआवजा देने का प्रावधान तहसीलदार सरिया श्री शनि पैकरा के द्वारा बताया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, पटवारी, किसान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *