• Thu. Apr 23rd, 2026

एसडीएम वासु जैन ने 31 किसानों को दिया 27 लाख 93 हजार का भूअर्जन पुनर्वास अनुदान

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 2, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आईएएस श्री वासु जैन एसडीएम सारंगढ़ ने नहर निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि से जुड़े 31 किसानों को कुल 27 लाख 93 हजार 294 रुपए का भूअर्जन पुनर्वास अनुदान प्रदान किया गया।

यह अनुदान जल संसाधन विभाग द्वारा लात नाला व्यपवर्तन योजना के तहत दिया गया। इसमें ग्राम हसौद के 21 किसानों को 16 लाख 50 हजार 030 रुपए, ग्राम खैरझिटी के 6 किसानों को 5 लाख 16 हजार 247 रुपए और ग्राम टांगर के 4 किसानों को 6 लाख 27 हजार 017 रुपए प्रदान किया गया।