• Thu. Apr 23rd, 2026

पासिद व परसाडीह में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 2, 2024
Share this



सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में लगातार श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो चला है इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार रामायण कार्यक्रम व श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर व्यास पीठ से आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्र वासियों व आयोजन परिवार के लिए मंगल कामना कर रही है

आज ग्राम परसाडीह व पासिद में चन्द्रा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुई वसे आशीर्वाद ली इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है आप सब ने कथा आयोजित की बधाई के पात्र हैं

भगवान राधा कृष्ण आप सब की मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे एवम मुझे दुबारा आशीर्वाद देकर आप सब ने सेवा का अवसर दिया उसके लिए दिल से धन्यवाद साथ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,व साथीगण शामिल हुए।