• Thu. Apr 23rd, 2026

सारंगढ़ उपजेल में जेलर द्वारा बंदियों से की गई मारपीट मामले में विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा जेल महानिदेशक को लिखे पत्र पर हुई कार्यवाही

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 1, 2024
Share this



जेल महानिदेशक से मोबाईल में शाम को हुई चर्चा और सुबह हुई कार्यवाही

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- उपजेल सारंगढ में बंदियों से मारपीट अवैध उगाही का मामले में परिजनों ने जेलर एवं प्रहरियों पर निरुद्ध बंदी को जमकर मारपीट की जाने की शिकायत की थी जिस पर उचित कार्यवाही नहीं होने से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रही थी मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जेल महानिदेशक से मोबाइल पर चर्चा किया और कहा कि सारंगढ़ उप जेल में लगातार बर्बरता पूर्वक मारपीट की घटना सामने आई है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर निरुद्ध बंदियों को न्याय दिलाये जिस पर जेल महानिदेशक ने कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया साथ ही विधायक उत्तरी जांगड़े ने पत्र लिखकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी पुलिस महानिदेशक ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जेलर का ट्रांसफर आज बिलासपुर किया है उल्लेखनीय हो कि बरमकेला ब्लाक के बोंदा गांव के दिनेश चौहान पिछले 9 माह से उप जेल में बंद है जिस पर जेलर व जेल प्रहरियों ने बर्बरता पूर्वक पिटाई की जिससे पीड़ित के शरीर में चोट के निशान और फोड़े बन गए जिसको अनान फानन में सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जिनका ईलाज जारी है इस तरह जेलर एवं प्रहरियों द्वारा दर्जन भर बंदियों के साथ मारपीट करने की भी खबर लगातार आ रही है जिस पर समय रहते उचित जाँच की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।