• Wed. Apr 22nd, 2026

राज्यपाल के हाथों राज्य दीर्घकालीन सेवा अलंकरण से सम्मानित हुए शंकर लाल साहू

Samip Anant

BySamip Anant

Jan 13, 2024
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सक्रिय स्काउटर शंकर लाल साहू डीटीसी स्काउट जिन्होंने स्काउटिंग के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाया। निरंतर 35 सालों से स्काउटिंग के गुण सीख रहे है तथा बच्चों व शिक्षकों को स्काउटिंग सीखा रहे है। देश सेवा, जनसेवा ईमानदारी पूर्वक करते हुए स्काउटिंग को हमेशा आगे बढ़ाने का प्रयास किया उनकी मेहनत लगन को राज्य ने जाना व समझा। उनके इस कार्य को भारत स्काउटस एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने श्री शंकर लाल साहू को दीर्घकालीन सेवा अलंकरण से सम्मानित किया।यह सम्मान माननीय विश्वभूषण हरिचंदन राज्यपाल, माननीय बृजमोहन अग्रवाल शिक्षा मंत्री छग शासन, सत्यनारायण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्काउट, राजेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष राज्य मुख्यालय स्काउट, विनोद सेवनलाल चंद्राकर राज्य मुख्य आयुक्त, शिक्षा सचिव जी के हाथों प्रदान किया गया।

उनकी इस उपलब्धि के लिए सम्मानीय कुमार चौहान कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, निशा पांडेय तिवारी अपर कलेक्टर, एस एन भगत डीईओ सारंगढ़, सोमा ठाकुर एबीईओ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़,एस एन साहू बीईओ बिलाईगढ़, आर एन कोशले बीईओ सारंगढ़, नरेश चौहान बीईओ बरमकेला,डी पी सोनी एबीईओ,आर के भोई एबीईओ, मुकेश कुर्रे एबीईओ, शोभाराम पटेल बीआरसी सारंगढ़, नेतराम रात्रे बीआरसी, दीपक पाण्डेय जिला सचिव, पूनम सिंह साहू जिला कोषाध्यक्ष, लिंगराज पटेल डीओसी, भागवत प्रसाद साहू ए डीओसी , धात्री नायक डीओसी गाइड, कल्पना भोई डीटीसी गाइड, वृंदा साहू, राजाराम साहू,ओमप्रकाश चौहान, देव देवांगन, कलेश्वर साहू, ओकरेश्वर श्रीवानी, मीना जांगड़े,अनिता महिष, समय लाल काठे, लक्ष्मण नामदेव, मनोहर लाल साहू, रक्षपाल साहा, चंद्रहास मालाकार,सहित शिक्षकों ने बधाई दी।