
सारंगढ़ / सारंगढ़ जिले मे विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीण अंचलो मे तेजी से चल रहा है जिससे आज बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कटंगपाली ब मे विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है जिससे ज्यादातर ग्रामीणों ने प्रमुख समस्या आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड जैसे समस्या ज्यादातर सामने आ रही है,

शिविर मे सभी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे तथा इस शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार के योजनाओं को प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचाने का कवायद शुरू हो गया है जिसमे लोग योजना का लाभ लेने शिविर मे भारी संख्या मे पहुँच रहे हैं,

समस्या को लेकर प्राप्त आवेदनो का निराकरण सिमित समय मे किया जाना है जिससे विभागवार प्राप्त आवेदनो को समीक्षा कर निराकरण किया जाएगा इस मौके पर मनोहर पटेल मंडल अध्यक्ष, पुनीतराम चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा, संध्या सिदार सरपंच, सूरज सचिव एवं समस्त ग्रामवासि मौजूद रहे।
