• Tue. Apr 21st, 2026

धान तौल में किसानों से ज्यादा और स्टेक के धान में कम पाए जाने पर एसडीएम वासु जैन ने प्रबंधक को दिया नोटिस

Samip Anant

BySamip Anant

Jan 12, 2024
Share this

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ एसडीएम आईएएस वासु जैन गुरुवार की रात बरमकेला ब्लॉक के ग्राम कंठीपाली के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस केंद्र में किसानों से तौल किए गए धान बोरी में 2 किलो ज्यादा धान और भंडारित (स्टेक) किए गए धान को तौलाया गया तो धान बोरी में 3 से 4 किलो कम धान पाया गया।

एसडीएम श्री जैन ने किसानों से इस संबंध में बातचीत किया और इसका पंचनामा तैयार किया गया। एसडीएम ने इसमें जांच के लिए समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और सहायक पंजीयक को कार्यवाही के लिए भी पत्र लिखा है।

इस अवसर पर तहसीलदार श्री आयुष तिवारी उपस्थित थे।