बरमकेला / सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले अंतर्गत जनपद पंचायत बरमकेला के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम मे 23 वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसमे सीनियर पुरुष कबड्डी के टीम हिस्सा लेंगे,

बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे उक्त मैदान मे ट्रायल हेतू समय रखा गया है जिसमे प्रतिभागी ट्रायल मैच खेल सकते हैँ, कबड्डी संगठन के कुछ नियम है जिसमे सभी कबड्डी खिलाडियों पर लागु होंगी जिससे किसी भी खिलाडी का वजन 85 किलो से अधिक नहीं होगा अगर इससे अधिक वजन वाले खिलाडी का चयन केंसिल कर दिया जाएगा तथा ट्रायल मे शामिल होने के पूर्व आधार कार्ड, दसवीं कक्षा कि मार्कशीट, एवं दो नग फोटो लाना होगा
