• Mon. Apr 20th, 2026

सरसींवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में चोरी के अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर गिरुफ्तार कर भेजा जेल

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Dec 6, 2023
Share this

थाना सरसीवां पुलिस द्वारा

01. आरोपी से चोरी गये मशरूका मोटर पंम्प , पंखा एवं घरेलू सामान किमती 19000/-रू एवं चोरी के सामान को बिक्री ग्राहक तलाशने में उपयोग किये मोटर सायकल को किया गया जप्त।
02. प्रार्थी का भतीजा ही निकला चोर
03. गिरफ्तार आरोपी- प्रदीपकुमार बंजारे पिता तेसराम बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन जोरापाली थाना सरसीवां
—–00—–
प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि उसके घर कमरा में घरेलु उपयोग के बर्तन सामान कडाही गंजी थाली पंखा मोटर पम्प तथा अन्य घरेलु सामान को अपने मकान ग्राम जोरापाली में रखकर दिनांक 10.09.2023 को कोरबा चला गया था दिनांक 17.10.2023 को घर जोरापाली आया तो देखा की मेरे मकान का पटउहा का पटनी निकला हुआ था एवं दरवाजा का ताला टुटा हुआ था घर अंदर रखे दो नग स्टैण्ड पंखा, एक नग मोटर पम्प, घरेलु सामान सिलवर का बडा कडाही एक नग, छोटा कडाही एक नग, पितल का गंजी दो नग, कांस का थाली दो नग जुमला किमती 19000 रूपये नहीं था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाने से रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना सरसीवां में अप0क्रं0 455/23 धारा 380 भादवि पंजीबद्ध किया गया उक्त प्रकरण का चोरी गये माल मशरूका व अज्ञात चोर की शीघ्र पतासाजी करने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन पर तत्काल आरोपी की पता तलाश की गई। आरोपी द्वारा चोरी गये मोटर पंम्प को बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने की सूचना मिलने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो चोरी करना स्वीकार करने से मेमोरण्डम कथन लेकर चोरी गये उपरोक्त सामान किमती 19000/- रू एवं चोरी के सामान को बिक्री ग्राहक तलाशने में उपयोग किये एच एफ डिलक्स मोटर सायकल को आरोपी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
उक्त मामले के आरोपी को धरपकड एवं विवेचना कार्यवाही मे थाना प्रभारी टीकाराम खटकर प्र0आर0 फागूराम निराला, मुनी अनंत, कुंजबिहारी निराला, गौरीशंकर भारद्वाज , प्रकाश भारद्वाज, अशोककुमार साहू, लकेश्वर टण्डन, खिलावन बघेल म0आर0 रीना बघेल का विशेष योगदान रहा है।