• Sat. Apr 18th, 2026

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ के प्रिय मतदाताओं का किया आभार प्रकट

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 18, 2023
Share this

सारंगढ़ :- विधानसभा चुनाव मतदान समाप्ति के बाद अब सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है और सभी प्रत्याशी कार्यकर्ता पदाधिकारी राहत की सांस लेकर मतगणना तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सारंगढ़ विधानसभा में मतदान की प्रतिशत की बात करें तो 78.4 रहा और सुबह से ही मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने भी मतदान कर सभी से मतदान की अपील की थी आज उन्होंने सारंगढ़ विधानसभा के देव तुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उत्साह से आप सब मेरे प्रिय जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की उससे आमजन की जीत हुई है आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद साथ ही विशेष आभार उन मतदान कर्मियों का जिन्होंने इस चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न किया एवं मैं कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्तागण का भी हृदय से आभार प्रकट करती हूं कि उन्होंने मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर चुनाव में अपना अमूल्य योगदान दिए यही प्यार आशीर्वाद हमेशा बने रहे मैं ऐसी कामना करती हूं।