• Sat. Oct 24th, 2026

SBN24

NEWS

सुख-दुख के साथी को चुन कांग्रेस की सरकार बनायें-गनपत जांगड़े

BySamip Anant

Nov 7, 2023
Share this

बरतुंगा बरभांठा के नारी शक्तियों ने गनपत जांगड़े को दिया भरपूर आशीर्वाद



सारंगढ़ :- विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान को महज 10 दिन शेष हैं ऐसे में सभी प्रमुख पार्टिया प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक रही है और डोर टू डोर जनसंपर्क कर आशीर्वाद ले रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार सारंगढ़ विधानसभा में गांव-गांव गली गली पहुंचकर आशीर्वाद ले रही है वही उनके पति गनपत जांगड़े भी जी जान लगाकर मोर्चा संभाले हुए हैं और लगातार 1 दिन में आधा दर्जन गांव के गलियों में पहुंचकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी जांगड़े के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं उन्होंने ग्राम खुडूभांठा,
बरतुंगा,बरभाठा,भेड़वन,
भोथली,तालदेवरी पहुंचकर आशीर्वाद लिया

बरतुंगा पहुंचने पर गांव की नारी शक्तियों ने विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े का पुष्प माला से अभूतपूर्व स्वागत किया और सभी गलियों में साथ चलते हुए घर-घर आशीर्वाद मांगा और गनपत जांगड़े को विश्वास दिलाया कि इस बार पुनः कांग्रेस का विधायक फिर से बनाएंगे वही जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा के माध्यम से गनपत जांगड़े ने उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए स्वागत अभिनंदन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि आपके विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार आपके गांव और क्षेत्र के विकास कार्य के लिए तत्पर रहती हैं

साथ ही आप जब भी उन्हें बुलाते हैं आपके साथ सुख-दुख में खड़ी रहती है ऐसे आपकी बेटी आपकी बहू को दोबारा भारी बहुमत से विजई आप सबको बनाना है क्योंकि आपके विधायक ने सारंगढ़ को जिले की सौगात दी है साथ ही कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर किसानों के कर्ज माफी 3200 में किवंटल में धान, गैस सिलेंडर में 500 रुपये सब्सिडी,नर्सरी से स्नातक तक मुफ्त शिक्षा और भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को 10000 रुपया देने वादा किया है और कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है ऐसे पार्टी के ऊपर आप सबको दोबारा भरोसा जताना है और भाजपा के लबरा नेताओं को सबक सिखाना है इसके बाद आगे जनसंपर्क के लिए गनपत जांगड़े भेड़वन,भोथली,तालदेवरी पहुंचे जहां ग्राम वासियों ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया और गले लगा कर भरपूर आशीर्वाद देते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *