महाभंडारे की हुई शुरूआत, श्रद्धालुओं को बांटा भोजन


कोसीर :- पुरातात्विक नगरी कोसीर जहां मां कुशलाई की प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर स्थित है वहां इस नवरात्र में श्रद्धालु बडी़ संख्या में माता का दर्शन करने पहुंच रहें हैं। सारंगढ़ से पुन: विधायक प्रत्याशी बनाए जाने पर उत्तरी जांगडे़ भी कुशलाई मंदिर पहुंचकर मत्था टेंक माता से आशिर्वाद ली और अपने प्रचार प्रसार अभियान की शुरूआत की जहां ग्रामवासियों द्वारा उनका जगह जगह फूलमाला,तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया गया।

वहीं माता कुशलाई के दरबार में श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा सेवा संगठन के तत्वाधान में महाभंडारे का आयोजन किया जा रहा हैं जिसका शुभारंभ उत्तरी जांगडे़ ने मंदिर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को अपने हांथों से भोजन बांटकर किया। बता दें कि मां कुशलाई मंदिर महाभंडारे आयोजन का यह सातवां वर्ष चल रहा है जहां श्रद्धालुओं को जनसहयोग से प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन व संध्या महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

मंदिर दर्शन महाभंडारा प्रसाद वितरण के दौरान उत्तरी जांगडे़ के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनिता विष्णु चंद्रा, उपाध्यक्ष दिप्ती गोल्डी लहरे, सरपंच लाभो लहरे, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे, खिकराम जायसवाल, बसंत सुमन, पवन राव, जनपद सदस्य नरेश चौहान, गोल्डी लहरे, राजेश भारद्वाज, राजेश रात्रे, सनत चंद्रा, फुलकुमार विश्वकर्मा, रामधन श्रीवास, नरेश बंजारे, जितेंद्र चंद्रा, लखन लहरे, समीप अनंत, मिथुन यादव, युवा सेवा संगठन से उत्तरा पटेल, राजेंद्र राव, श्याम पटेल, अशोक आदित्य, निलकमल कर्ष, किशन चंद्रा, कुलदीप कर्ष,रामकुमार आदित्य, लक्ष्मी जायसवाल, महेंद्र कर्ष एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

