
सारंगढ़- बिलाईगढ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ में बिगुल बज चुका है कांग्रेस पार्टी अब तक कई विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है बिलाईगढ़ सहित कई विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित करना बाकी है वही कांग्रेस पार्टी अभी तक एक भी नामों की घोषणा नहीं कर पाई है बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तो सब की नजरें अधिवक्ता जगेसर लहरे पर ही टिकी हैं पर सभी की चाह है कि अधिवक्ता जगेसर लहरे जी को ही पार्टी की तरफ से टिकिट दिया जाए।क्योंकि उनके पिछले कार्यकाल को लोग देखें हैं।वर्तमान विधायक चंद्रदेवराय को भी देख चुके हैं।वे पूरी तरह से असफल हो चुके है इसलिए क्षेत्र के लोग अधिवक्ता जगेसर लहरे को ईस बार पुन: चुनाव जिताने के लिए मतदान तिथि 17 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं। अधिवक्ता जगेसर लहरे नेतृत्व कर्ता और उम्मीदवार हो सकते हैं। इसका कारण यह भी है कि अधिवक्ता जगेसर लहरे लंबे समय से अधिवक्ता संघ व सामाजिक क्षेत्र में जुड़े हुए रहकर खासा अनुभव रखते हैं। किसानों से जुड़े हुए हैं और लोगों की जन भावनाओं को अच्छी तरह से पहचानते हैं लोग उन्हें भी अच्छी तरह से पहचानते हैं युवाओं में भी उनकी गहरी पैठ है। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध हैं।साथ ही बहुत पढे लिखे शिक्षित , कुशल वक्ता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।
