रायगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर गहन चिंतन और जीतने वाले प्रत्याशी को टिकट देने के लिए सभी पहलुओं को जांच परखकर टिकट दिया जा रहा है।
कांग्रेस ने पहले 30 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया था कल 53 प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है जिसमें रायगढ़ विधानसभा से प्रकाश नायक को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है।
वैसे तो प्रकाश नायक पिछले विधानसभा में रायगढ़ विधानसभा से जीत दर्ज की थी एक बार फिर पार्टी के आल्हा कमान ने इन पर अपनी सहमति जताई है और कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया गया है कांग्रेस के नेता अजय प्रताप सिंह ने विंध्याचल और बनारस में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक के लिए पूजा अर्चना की है और इस विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक को जिताने की बात कही है।
प्रकाश नायक के लिए बनारस में की गई पूजा अर्चना
