• Sat. Apr 18th, 2026

गुरु चाणक्य में स्कूली बच्चों ने मतदान कर चुना अपना नायक

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Oct 15, 2023
Share this

सारंगढ-बिलाईगढ़— गुरु चाणक्य विद्यापीठ (इंग्लिश मीडियम स्कूल ) सेंदुरस में शाला नायक एवं कक्षा नायक का चुनाव मतदान के जरिए लोकतंत्रिक तरीके से किया गया।

ताकि बच्चों में अभी से चुनाव प्रक्रिया की जानकारी हो। स्कूल के डायरेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बच्चे ही देश का भविष्य है, पढ़ लिखकर कल यहीं बच्चे जिम्मेदार नागरिक बन राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभायेगें,

इस लिए इन्हें लोकतंत्र की जानकारी देने हेतु मतदान के माध्यम से अपना नेता चुनने के लिए प्रेरित किया गया। अभी हाल नवम्बर में ही विधानसभा चुनाव होना है, चुनाव व मताधिकार के बारे में बताते हुए स्कूल में शाला नायक व कक्षा नायक का चुनाव प्रणाली से मतदान कराया गया,

जिसमें सभी छात्र/छात्राएं को मतदान के लिए अभी से अवगत कराया गया, व इस मतदान के साथ साथ शालेय परिवार सभी मतदाताओं को अपना मतदान आने वाले विधानसभा में मत डालने हेतु प्रेरित किया गया

उक्त कार्यक्रम को स्कूल के डायरेक्टर संतोष कुमार व स्टाफ निशा, प्रियंका, संगीता, राजकुमारी, उमा और तेजप्राकाश सभी शिक्षक का सराहनीय योगदान रहा।