• Sat. Apr 18th, 2026

के.पी. बंधापाली में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Oct 15, 2023
Share this

सारंगढ- के .पी.महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की जानकारियां स्वयंसेवक द्वारा प्रदान की गई जिसमें हेलमेट का प्रयोग करना ,गाड़ी चलाते समय हेडफोन का प्रयोग न करना, कम स्पीड में गाड़ी चलाना, और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने हेतु कहा गया।

इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय परिवार के श्री पुरषोत्तम पटेल ने शैक्षणिक जागरूकता हेतु बच्चों के साथ एकजुटता भी स्थापित करने कर राष्ट्रीय सेवा के प्रति जागरूक रहने की बात कही।