शिक्षित, मिलनसार और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में पहचान, कम उम्र में अध्यक्ष पद की दावेदारी से राजनीतिक गलियारों में चर्चा
सारंगढ़ :- नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए युवा कांग्रेस नेता धनेश भारद्वाज ने अपनी दावेदारी पेश कर राजनीतिक हलकों में चर्चा को तेज कर दिया है। महज 28 वर्ष की उम्र में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सामने आए धनेश भारद्वाज युवाओं में एक नई उम्मीद के रूप में देखे जा रहे हैं।
धनेश भारद्वाज वार्ड क्रमांक 10/1, है रानीसागर खैरहा के निवासी हैं। एक शिक्षित युवा होने के साथ-साथ उनका व्यक्तित्व मिलनसार बताया जाता है। जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है। लोगों के बीच सहज व्यवहार, सबके साथ मेल-मिलाप और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता के चलते वे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कम उम्र में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करना धनेश भारद्वाज के राजनीतिक आत्मविश्वास और नेतृत्व की इच्छा को दर्शाता है। स्थानीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी को लेकर उनकी दावेदारी को एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। धनेश भारद्वाज की दावेदारी ने यह संदेश दिया है कि राजनीति में अनुभव के साथ-साथ युवा सोच, शिक्षा, जनसेवा की भावना और जमीनी जुड़ाव भी नेतृत्व का आधार बन सकते हैं। अब उनकी दावेदारी को लेकर पार्टी के भीतर और स्थानीय राजनीतिक क्षेत्र में चर्चाएं तेज होने की संभावना है। 28 वर्षीय युवा नेता की अध्यक्ष पद की दावेदारी नगर की राजनीति में युवा नेतृत्व को लेकर नई उम्मीद पैदा कर रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 28 वर्षीय युवा कांग्रेस नेता धनेश भारद्वाज ने ठोकी दावेदारी
