सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- ग्राम गिरसा में 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली सुपर स्टार डांस प्रतियोगिता को खराब मौसम, बारिश एवं असुविधा की आशंका के चलते स्थगित कर दिया गया है। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता की नई तारीख घोषित करते हुए अब इसे सोमवार, 2 नवंबर 2026 को ग्राम गिरसा बाजार में आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोजक समिति की ओर से जारी विशेष सूचना में बताया गया है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए प्रतियोगिता की तारीख में बदलाव किया गया है, ताकि प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों और कार्यक्रम देखने आने वाले दर्शकों से नई निर्धारित तारीख के अनुसार उपस्थित होने की अपील की गई है। आयोजक समिति, ग्राम गिरसा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों से नई तारीख को ध्यान में रखते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
खराब मौसम के चलते सुपर स्टार डांस प्रतियोगिता स्थगित, अब 2 नवंबर को होगा आयोजन
