• Sun. Oct 25th, 2026

SBN24

NEWS

जनपद में अपूर्ण पीएम आवासों पर सख्ती – नायक

BySamip Anant

Oct 25, 2026
Share this

सालर में सीईओ ने ली 10 पंचायतो की बैठक

सारंगढ़ :- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण कराने के लिए जपं सीईओ राधेश्याम नायक सख्त दिख रहें है। जिपं सीईओ तिवारी के निर्देश पर पिछले दो दिनों में विकास खंड की तीन ग्रापं गोढ़िहारी, दानसरा व अचानकपाली में अपूर्ण आवासों का विस्तृत निरीक्षण कियें। निरीक्षण दल ने पाया कि – गोढ़िहारी में 93, दानसरा में 75, अचानकपाली में 88 आवास आज भी अपूर्ण हैं। इनमें से अधिकांश हित ग्राहियों द्वारा प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त कर ली गई है, बावजूद इसके कई जगहों पर नींव के बाद काम बंद है तो कई आवास छत स्तर पर अधूरे पड़े हैं। कुछ हितग्राहियों ने तो राशि लेने के बाद कार्य प्रारंभ ही नहीं किया है।

मौके पर उपस्थित हितग्राहियों को अधिकारियों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि – 8 से 10 दिन के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य प्रारंभ करें और दिसंबर 2026 तक आवास को पूर्ण करें। नायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि – यदि निर्धारित समय में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो हितग्राही का आवास निरस्त कर दिया जाएगा और अब तक आहरण की गई राशि की वसूली की कार्यवाही की जाएगी। सीईओ नायक जपं सारंगढ़ ने कहा कि- शासन की मंशा हर पात्र हितग्राही को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापर वाही, उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त टीम में पंचायत इंस्पेक्टर सुरेश राठिया, युवराज पटेल पीओ, कमलेश खुटें थे। नायक ने सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्रों को भी निर्देशित किया है कि – वे नियमित रूप से हितग्राहियों के संपर्क में रहकर निर्माण कार्य में सहयोग करें और प्रगति रिपोर्ट जनपद को प्रेषित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *