• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

BIG BREAKING छिंद हत्याकांड में नया मोड़ ! केडार डेम के पास मिली मृतक भूपेंद्र साहू की लापता मोटरसाइकिल

BySamip Anant

Oct 23, 2026
Share this



कई दिनों से गायब वाहन बरामद, एसडीओपी गोविंद दीवान और टीआई प्रमोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे; जांच में जुटी पुलिस

सारंगढ़ :- छिंद हत्याकांड की जांच के बीच एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मृतक भूपेंद्र साहू की कई दिनों से लापता मोटरसाइकिल केडार डेम के पास लावारिस हालत में मिलने की जानकारी सामने आई है। वाहन की बरामदगी के बाद पुलिस जांच में एक अहम कड़ी जुड़ गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर मोटरसाइकिल केडार डेम तक कैसे पहुंची और उसे वहां किसने छोड़ा।



डेम तक कैसे पहुंची मृतक की मोटरसाइकिल ?

हत्याकांड के बाद से ही मृतक की मोटरसाइकिल का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस लगातार वाहन की तलाश कर रही थी। इसी बीच केडार डेम के पास मोटरसाइकिल मिलने की सूचना ने मामले को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा, उसे कौन लेकर गया और घटनाक्रम से उसका क्या संबंध है—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

मोटरसाइकिल मिलने की सूचना पर एसडीओपी गोविंद दीवान और कोतवाली थाना प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। अब वाहन से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मोटरसाइकिल से खुलेगा हत्याकांड का राज ?

मोटरसाइकिल की बरामदगी जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन इससे हत्याकांड का खुलासा होगा या नहीं, यह पुलिस की आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है—भूपेंद्र साहू की मोटरसाइकिल केडार डेम तक कैसे पहुंची? अब पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *