• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ सरिया –  बुदबुदा नाला में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

BySamip Anant

Jul 31, 2026
Share this

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरिया :- जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम बुदबुदा-पंचधार मार्ग स्थित नाले में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, वहीं सूचना पर सरिया पुलिस भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय पटेल (38 वर्ष), पिता आनंद सिंह पटेल, निवासी ग्राम बुदबुदा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नाले में पानी के बीच शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *