सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ के बीच बस्ती मे जहां जिला अस्पताल है जहां पिछड़े वर्ग और गरीब तबके के किसान खेती करके अपने परिवारों का लालन-पालन कर रहे हैं इसी संभावित चूना फैक्ट्री एरिया मे शासकिय दफ्तरों के साथ ही सरकारी अफसर कर्मचारियों का निवास भी है ऐसे स्थान मे प्रशासन चूना फैक्ट्री लगाने का परमिशन देकर जनमानस को बीमारी रोग क्यो परोसना चाह रही है यह समझ से परे है यह कहना है सारंगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर का है उन्होने कहा कि बीते दिवस हम चूना फैक्ट्री के विरोध में शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन कर रहे थे इस हमारे कुछ साथी ज्ञापन देने कलेक्टर दफ्तर में जाने की अनुमति देने प्रशासन के अधिकारीयों से निवेदन किये लेकिन अधिकारी गण ध्यान नही दिये तो वहां मौजूद जनता बेरीकेट्स हटाने मजबूर हो गए और इसी का हवाला देकर प्रशासन हमारे उपर एफ आई आर कर रही है।हम गढ़ चौक से जब धरना प्रदर्शन के लिये रैली निकाले वही से हमें एसडीएम तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी हमें डरा रहे थे कि यही ज्ञापन दे दो आगे जावोगे तो हम एफ आई आर कर देंगे।
हम एफ आई आर से डरने वाले नही हैं हम सच्चे जन सेवक है हम आखरी सांस तक जनता की भलाई के लिये चूना फैक्ट्री के विरोध में खड़े रहेंगे। कांग्रेस नेता घनश्याम मनहर ने कहा कि सामाजिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस चूना फैक्ट्री का प्रस्तावित क्षेत्र में स्थित सभी गांव में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग के लोग जीवन यापन करते हैं और भौगोलिक दृष्टिकोण से भी देखा जाये तो प्रस्तावित चूना फैक्ट्री किसी भी अंदाज़ में नही खुल सकती और इस क्षेत्र में गरीब कृषकों की हालत को देखते हुये उनके भूमि मकानों को लेकर भी किसानों को अपाहिज बनाकर इस फैक्ट्री को खोलना सरासर अन्याय होगा।घनश्याम मनहर ने बताया कि मैं अन्य राजनैतिक पार्टीयों की रवैय्या को तो नही जान रहा हूं लेकिन हमारे कांग्रेस के नेता प्रस्तावित चूना फैक्ट्री का विरोध जब तक यह निरस्त नही होगी तब तक करते रहेंगे।
चूना फैक्ट्री का विरोध अंतिम सांस तक जारी रहेगी एफ आई आर से डराने की कोशिश ना करे प्रशासन — घनश्याम मनहर
