• Sat. Apr 18th, 2026

मेहनत का जादू: टिंकल चौहान ने 95.42% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

Samip Anant

BySamip Anant

Apr 2, 2026
Share this



सारंगढ़ :- अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ में पढ़ने वाली होनहार छात्रा टिंकल चौहान ने कक्षा 5वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.42% अंक प्राप्त कर टॉप-10 सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आज के दौर में जहां शिक्षा पूरी तरह कम्पटीशन का रूप ले चुकी है, वहां टिंकल की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का जीता-जागता उदाहरण है।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
टिंकल चौहान के पिता नरेश चौहान, जो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष हैं, उनकी इस उपलब्धि पर समाज और विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा लगातार बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि टिंकल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्होंने इस सफलता के लिए निरंतर मेहनत की है। टिंकल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।