• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

खनिज आवंटन में पारदर्शिता की मांग तेज – ई-नीलामी प्रक्रिया पर उठे सवाल

BySamip Anant

Mar 27, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिले में खनिज पट्टा आवंटन को लेकर अब सवालों का तूफान उठने लगा है। जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने खनिज शाखा को पत्र लिखकर ई-नीलामी प्रक्रिया से जुड़े पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि संचालनालय भौतिकी एवं खनिजकर्म, रायपुर के आदेश क्रमांक 50/GENS/686/2026 दिनांक 05 जनवरी 2026 के तहत चिन्हित ब्लॉकों के संबंध में कई गांवों में खनिज पट्टा आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कई गांवों में आवंटन, पर जानकारी अधूरी!

खैरहा , कुटेला, दुर्गापाली,खम्हारडीह,चंदाई, जुनाडीह, रापागुला , हरिहरपाली, भोजपुर, पचपेड़ी, भैंसदेहान , गाताडीह,सुलौनी सहित अन्य ग्रामों में खनिज पट्टा आवंटन हुआ है। लेकिन इन ग्रामों के प्रभावित लोगों को अभी तक पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई पूरी जानकारी

विनोद भारद्वाज ने साफ शब्दों में कहा है कि सभी संबंधित ग्रामों की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने खनिज विभाग से ई-नीलामी की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, चयन और आवंटन की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव

इस मुद्दे के उठने के बाद अब जिला प्रशासन और खनिज विभाग पर पारदर्शिता बनाए रखने का दबाव बढ़ गया है। यदि समय रहते स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, तो यह मामला और गरमा सकता है।

जनता का सवाल – क्या नियमों का हुआ पालन?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है, तो फिर जानकारी देने में देरी क्यों? आखिरकार जनता को उनके क्षेत्र में हो रहे खनिज कार्यों की जानकारी मिलना उनका अधिकार है।

अब सभी की निगाहें खनिज विभाग पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी पारदर्शिता दिखाता है और कब तक पूरी सच्चाई सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *