• Mon. Apr 20th, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य ओपीडी शिविर का आयोजन 25 मार्च2026 दिन बुधवार को सारंगढ़ में

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 22, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ तथा श्री अग्रसेन सेवा संघ, मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी महिला सभा सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 25 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रसेन भवन, सारंगढ़ में आयोजित होगा।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान सुप्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. मनोज गोयल हार्निया, हाइड्रोसिल, बवासीर, अपेंडिक्स, पथरी तथा स्तन की गांठ जैसी समस्याओं का उपचार करेंगे। वहीं ब्रेन एवम स्पेनल एंडोस्कोपी न्यूरो सर्जन डॉ. एलिन कुमार नायक स्लिप डिस्क, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन स्ट्रोक, स्पाइन सर्जरी, लकवा, मिर्गी/माइग्रेन, साइटिका तथा कमर व गर्दन दर्द से संबंधित रोगों का परीक्षण करेंगे।

इसी क्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर सिदार भी उपलब्ध रहेंगे, जो बच्चों में होने वाली सामान्य एवं गंभीर बीमारियों जैसे बार-बार बुखार आना, उल्टी-दस्त, कुपोषण, जन्म के समय शिशु का न रोना, पीलिया, एनीमिया, कम वजन एवं टीकाकरण संबंधी समस्याओं का उपचार व परामर्श देंगे।

पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति 9329915094 एवं 9329915092 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

अतः अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।