• Mon. Apr 20th, 2026

BIG BREAKING सारंगढ़ तालाब किनारे पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कप

Samip Anant

BySamip Anant

Mar 8, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर सरसीवा मुख्य मार्ग के किनारे ग्राम छिंद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के तालाब के पास पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी हुई मिली। ग्रामीणों ने जब पेड़ पर शव को लटका देखा तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, छिंद गांव से साल्हे जाने वाली मार्ग के पास तालाब साइड कुछ लोग तालाब की ओर गए थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी।

इसके बाद तुरंत गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मौक़े पर पहुंची तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या आत्म हत्या सूत्रों की माने तो मृतक कटगी साइड का रहने वाला है मृतक का छिंद क्षेत्र के गांव कुधरी ससुराल बताया जा रहा है मृतक छिंद मे सेलून का काम करता है मृतक का नाम देवेंद्र श्रीवास बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस जाँच मे जुटी ।