सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- खून की कमी एवं डायलिसिस समय पर नहीं होने से जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे व्यक्ति को समाजसेवी सतीश यादव ने रक्तदान एवं मरीज की डायलिसिस की व्यवस्था कर ऑक्सीजन की व्यवस्था दिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है। सेवा भारती के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।
मोतीलाल रात्रे टेगनापाली सारंगढ़ निवासी जो की डायलिसिस करने हेतु सारंगढ़ सहकारी अस्पताल में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उनके शरीर में रक्त की कमी बताई। सहकारी अस्पताल मे ब्लड बैंक नहीं होने एवं उपलब्धता न हो पाने के चलते मरिज काफी परेशान थे।

मरीज की जान पर बनाई थी इस बीच परिजनों ने सेवा भारती अध्यक्ष सतीश यादव अक्सर रक्तदान शिविर लगाने वाले सेवा भारतीय रक्तदान समिति से संपर्क किया । मोतीलाल जी ने ने इसकी जानकारी समाजसेवी सतीश यादव को दी और बताया कि मैं सुबह से सहकारी अस्पताल पहुंचा हूं मैं चलने में असमर्थ हूं चलते ही थक जा रहा हूं और सांस फूल जा रही है आप कृपया मेरी मदद करें और मुझे जल्द से जल्द डायलिसिस कर दें ताकि मैं रायपुर जाने योग्य हो जाऊं और आगे का उपचार वही करू ,मरिज को o+ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है। समाजसेवी फौरन पहुंचे और बालाजी ब्लड बैंक से रक्त लेकर मरिज की जिंदगी बचाने का सराहनीय कार्य किया। समाजसेवी सतीश यादव के इस प्रयास पर सभी लोगों ने ने सराहना की है। मोतीलाल रात्रे जी ने बताया कि इससे पहले भी समाज सेवी सतीश यादव ने उन्हें डायलिसिस करवाने में सहयोग किया एवं उनकी ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कई बार कराई, सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश यादव ने प्रशासन से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द सहकारी अस्पताल में भी ब्लड बैंक खुलवाया जाए ताकि मरीज को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना वर्तमान में ना करना पड़े.
