• Sun. Apr 19th, 2026

रायगढ़ जिलें में आदर्श आचार संहिता लागू ,17 नवंबर को होगी मतदान

Sanjay Shukla

BySanjay Shukla

Oct 9, 2023
Share this

एंकर –रायगढ़ । कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने आज प्रेस कांफ्रेंस लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने की जानकारी दी।उन्होंने मीडिया को बताया कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में 17 नवंबर को मतदान होगी ।अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी ,इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जावेगा जो 30 अक्टूबर तक चलेगी ।नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31अक्टूबर को होगी तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवंबर होगी ।मतदान 17 नवंबर को होगी वही मतगणना 3 दिसंबर को की जावेगी ।मतगणना किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गढ़ उमरिया रायगढ़ में संपन्न होगी । आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। अंतर्राजीय बॉर्डर और जिले के सीमा के पास 20 चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं जहा से गलत गतिविधियों को रोकने सीमा में चेक किए जावेंगे।

बाइट – तारण प्रकाश सिन्हा
कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़