• Sat. Apr 18th, 2026

भाजपा नेता नारायण चंदेल के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता बाघे का पलटवार

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 9, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 – 27 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी दिन रविवार को संसद में पेश किया यह पहली बार है जब भारत मे केन्द्रीय बजट रविवार को आनन फ़ानन में पेश किया गया। भाजपा नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सारंगढ भाजपा कार्यलय में प्रेस वार्ता कर केंद्रीय बजट को सराहनीय बताते हुये मीडिया पर अपनी बात रखी । वही जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि -भाजपा के केंद्रीय बजट पूरी तरह से खोखले है और देश की जनता के लिए निराशा जनक बजट है । भाजपा लोगो को गुमराह कर बेवजह सराहनीय की ढ़िढोरा पीट रही हैं।भाजपा नेता चंदेल जी बताये कि – सारंगढ़ रेल लाइन बहुत पुरानी मांग है यह मांग कब तक पूरा होगी ?
नए जिला सारंगढ़ बिलाई. बनने के बाद अब तक विकास का राह देख रहा है जो आज तक विकसित नहीं हो पाना चिंताजनक है । बाघे ने कहा कि – केंद्र सरकार द्वारा जिले में केंद्रीय विद्यालय(kv), नवोदय विद्यालय (jnv) सैनिक स्कूल, और रक्षा या सरकारी उपक्रमों के तहत आर्मी एयरफ़ोर्स , नेवी स्कूल,आयकर कार्यालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल , कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय कब तक खोला जाएगा ? सारंगढ़ की जनता को अच्छी शिक्षा से जोड़ा जाए और सभी को सुविधा मिल सके। यह अति आवश्यक है इसे तत्काल प्राथमिकता बजट में जोड़ा जाए ।