• Sat. Mar 7th, 2026

श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे

Samip Anant

BySamip Anant

Feb 8, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- जिला मुख्यालय स्थित सबसे प्राचीन शिक्षण संस्था श्री गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को भव्य वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपस्थित रहे।


वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ-साथ विविध मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। बच्चों की नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों का उद्देश्य केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे बच्चों की अंतर्निहित नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विविधता के संस्कार विकसित होते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नारद श्रीवास, सुरेंद्र केसरवानी, सूरज केसरवानी, पी.एल. आदित्य, दीपक तिवारी, लाल मेहर तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (एचएम) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।