बरमकेला :- छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार प्रदेशभर के सभी जिलों एवं ब्लॉकों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम का आयोजन किया गया,कांग्रेस ने सुभाष चौक में किसानों के समर्थन में चक्का जाम कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने किया । चक्का जाम में कांग्रेस के जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि – जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करती रहेगी। चक्का जाम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरमकेला थाना प्रभारी अजीत बेक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मौजूदगी में चक्का जाम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। मौके पर नायब तहसीलदार मोहन साहू भी उपस्थित रहे। मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ताराचन्द पटेल जिला प्रवक्ता गोपाल बाघे, मनोहर नायक अध्यक्ष प्रतिनिधि नग्पं बरमकेला, विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी, पुष्पाराज सिंह बरीहा राजू नायक उपाध्यक्ष नपं बरमकेला, महेश नायक युवा नेता, धर्मेंद्र चौहान, गोपी नायक, गणपति पाढ़ी, सालिकराम नायक, ललित पटेल, अभिनव पुजारी , सुशील नायक, अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।
बरमकेला सुभाष चौक में कांग्रेस का चक्का जाम
