• Mon. Feb 9th, 2026

छग में मजदूरों को नही मिल रहा काम भाजपा झूठे शोर मचा रही है…बाघे

Samip Anant

BySamip Anant

Jan 16, 2026
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) को बदलकर “विकसित भारत-जी राम जी” (VB-GRG) कानून ला कर भाजपा सिर्फ नाम परिवर्तन किया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘मनरेगा’ (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से गांधी जी का नाम हटाकर ‘जी राम जी’ करना, योजना की मूल भावना पर चोट है और यह एक राजनीतिक कदम है।
नया कानून रोजगार की गारंटी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने का दावा करता है, लेकिन केंद्र सरकार का फंड हिस्सा कम कर दिया गया है, जिससे राज्यों पर बोझ बढ़ेगा और पंचायतों की भूमिका कम हो जाएगी। वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा देश भर में विकसित भारत जी राम जी के नाम पर डिंडोरा पीट रहे हैं। और कुछ दिन पहले ही भाजपा नेताओं द्वारा सारंगढ रेस्ट हाउस में प्रेस विज्ञप्ति कार्यक्रम रखा गया था।भाजपा नेता बताये अभी तक जिले में जी राम जी योजना के नाम पर सारंगढ बिलाईगढ़ जिले में विकास के लिए कितने राशि उपलब्ध कराए हैं।सारंगढ बिलाईगढ़ जिले में अभी तक vb जी राम जी योजना के नाम पर 1 रुपये जारी नहीं होना दुर्भाग्य है। सिर्फ नाम परिवर्तन से यहाँ के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल जाएगा। रोजगार के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। जो सरकार ने कोई व्यवस्था नही किया है। जिससे प्रदेश व सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के मजदूरों पलायन के लिए मजबूर हैं।