• Sat. Apr 18th, 2026

गुरु चाणक्य विद्यापीठ के बच्चों द्वारा वृक्षारोपण लिया संकल्प

Chandrakant Sahu

ByChandrakant Sahu

Oct 4, 2023
Share this

बिलाईगढ़- गुरु चाणक्य विद्यापीठ स्कूल सेंदुरस में पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए 03 अक्टूबर को अभियान चलाया गया। जिसके तत्वाधान में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया और बढ़ते प्रदूषण एवं घटते पेड़ के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक -एक पौधे लगाकर उसको पुष्पित व पल्लवित करने का संकल्प लिया। और समाज के लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर व प्रिंसिपल संतोष कुमार ने किया । प्रदूषित पर्यावरण के खतरों से आगाह करते हुए वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि प्रत्येक छात्र छात्राओं को कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प करना चाहिए ।

उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदूषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है। आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं ।

स्कूल के डायरेक्टर के बातों से प्रभावित बच्चों ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी बच्चे लगाए हुए पौधों को पल्लवित करने का संकल्प लेते है, वास्तव में यह अत्यंत प्रशंसनीय एवं सराहनीय है । उन्होंने वृक्षों की रक्षा एवं उनके रख – रखाव संकल्प लिया, आगे डायरेक्टर संतोष कुमार ने बच्चों को बताया कि आज आवश्यकता है वृक्षों के रख रखाव की । उन्होंने बच्चों को वृक्ष संरक्षण के लिए प्रेरित भी किया।