• Fri. Oct 23rd, 2026

SBN24

NEWS

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष दूसरी बार बने नरेश चौहान

BySamip Anant

Oct 3, 2023
Share this

सारंगढ़ :- छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रताप सिँह एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के निर्देशानुसार राजधानी रायपुर मे एक दिवसीय बैठक रखा गया, जिसमे विभिन्न जिलों एवं तहसीलो से कलमबीरो ने सैकड़ो के संख्या मे एकत्रित हुए जिसमे खासकर संगठन ने पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लेकर विशेष चर्चा किया गया, पत्रकारों के ऊपर फर्जी एफ़आइआर, पत्रकार उत्पीड़न, एवं पत्रकारों कि स्वतंत्रता कि हनन को लेकर गंभीरता से चर्चा किया गया, एवं पत्रकार सुरक्षा क़ानून मे कुछ बिंदु को लागु करने कि मांग भी उठा जिससे वरिष्ठ पत्रकार साथियो ने अपना सहमति देते हुए सभी के विचारानुसार पत्रकार सुरक्षा क़ानून मे बिंदुवार जोड़ने हेतु एक विशाल सम्मेलन राजधानी रायपुर मे रखने कि सहमति दिया है जिससे पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लेकर रुपरेखा बनाई है जिसमे जल्द ही रायपुर राजधानी मे कलमबीरो का हजारों के तादात पर भीड़ जमावड़ा होगा और शासन प्रशासन से अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त पत्रकार रखेंगे तत्पश्चात अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने प्रदेश स्तरीय संगठन का विस्तार किया।


अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे उचित कार्य होने कि बात से संतुष्ट होकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार नरेश चौहान को मनोनीत किया गया,तथा सारंगढ़ से ही राजेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, वहीं सारंगढ़ से रामेश्वर वैष्णव को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया जिसमे पुरे प्रदेश मे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के टीम कि काफ़ी सराहना हुआ।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सारंगढ़ जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि सारंगढ़ मे हम सभी पत्रकार साथियो के हित मे कार्य कर रहें हैं और हम पत्रकारों कि सुरक्षा हेतु लगातार काम कर रहे है कई ऐसे पत्रकार साथियो को दबंगो ने फर्जी एफआईआर धमकी देकर दबाने कि कोशिश किया जा रहा था जिससे उन पीड़ित पत्रकार साथियो का सहयोग कर हौसला बढ़ाया है, और सभी पत्रकार साथियो से अपील करते हुए कहा है कि सभी कलमबीर एक जुट होकर पत्रकार सुरक्षा क़ानून कि मांग रखने हेतु अवश्य जुड़े तथा आने वाले दिनों मे जिले मे पत्रकार सुरक्षा समिति का विशाल विस्तार करते हुए पत्रकारों के हक दिलाने मे सच्चा निष्ठा से काम करेंगे तथा उन्होंने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का जिले मे विभिन्न पदों पर सदस्यो को मनोनीत कर उनका हौसला बढ़ाया जिसमे सारंगढ़ जिले मे जल्द ही संगठन कि विस्तार कर विभिन्न पदों हेतु नियुक्ति कर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा,इस मौके पर राकेश प्रताप सिँह परिहार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अब्दुल महफूज खान राष्ट्रीय कार्यकारि अध्यक्ष, गोविन्द शर्मा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश स्वर्णकार प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रामेश्वर वैष्णव प्रदेश संगठन मंत्री, नरेश चौहान, देवराज दीपक, पिंगध्वज खांडेकर ,मिथुन यादव, समीप अनंत, चंद्रिका भास्कर,प्रकाश जांगड़े, दीपक टंडन, अशोक निराला, भुनेश्वर उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *