सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन में रात्रि में

सड़क दुर्घटना से बचने के लिए रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, यातायात प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, और आरक्षक अक्षय रात्रे ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात सेल और थाना कोसीर स्टाफ प्रधान आरक्षक जयराम साहू के साथ मिलकर कोसीर से सारंगढ़ तक रिफ्लेक्टर टेप लगाया है,

ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह कदम रात में या कम दृश्यता वाले क्षेत्रों में वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, जिससे दुर्घटनाओं के जोखिम को रोका जा सके।
