• Thu. Apr 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ में विकास कार्यो पर लगा ब्रेक जनता कर रही है सवाल।

Samip Anant

BySamip Anant

Nov 12, 2025
Share this

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बने 2 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। और ग्रामीण अंचलों में मूल भूत सुविधा कोशो दूर है। सरकार की सभी योजना घोषणा तक सीमित रह गई है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गोपाल बाघे ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि जब से सरकार बना है तब से ग्रामीण अंचलों में काम काज ठप पड़ा है। अंचलवासी विकास कार्य की राह देखते थक चुके हैं। प्रदेश में पानी , सड़क, पुलिया, पचरी,नाली निर्माण मनरेगा कार्य जैसे मूल भूत की आवश्यक है।जो अब तक नही हुआ है। प्रवक्ता बाघे ने बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भाजपा समर्पित जनप्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने विकास नही होने की आरोप लगाते हुए सड़क में आ चुके हैं। जिले में 15 वा वित्त,गौड़ खनिज, डी एम एफ जैसे कई योजना की राशि को सरकार रोक रखा है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार विकास विरोधी सरकार है।गांव की गली के गडढे में सरपंच मुरुम तक बिछा नही पा रही है।नलजल योजना के पानी टंकी सूखे पड़े हैं। पंचायत की बोर बिगड़े पड़े हैं व्यवस्था करने के लिए सरंपचों का हाथ बंद है।