रायगढ़। 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मल्लिकार्जुन खड़गे रायगढ़ के कोड़ातराई मैदान में भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम के लिए आने वाले हैं कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खडग़े व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी है, कार्यक्रम स्थल और सभा स्थल का जायजा बिलासपुर रेंज डीआईजी रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के द्वारा लिया गया, पुलिस अधिकारी के द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया,

पार्किंग,लोगों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट जैसे प्रमुख बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया, कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा के सभी मापदंडों पर निरीक्षण भी किया गया, जिले के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के भूपेश बघेल भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम के लिए 4 अक्टूबर को आने वाले है इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से तैयारी पूर्ण कर दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के लिए रूट मैप भी तैयार कर लिया गया, कार्यक्रम स्थल में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं पार्किंग से लेकर वीआईपी लोकेशन में कैमरे लगाया जा रहा है सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी पूर्ण की जा रही है।
बाइट 1
सदानंद कुमार
एसपी रायगढ़।
बाइट-2
अनील शुक्ला
जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़
