• Mon. Apr 20th, 2026

निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण करवाया जाए – संजय पांडे

Samip Anant

BySamip Anant

Oct 16, 2025
Share this

सारंगढ़ । जिला पंचायत  सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के सामान्य सभा की बैठक प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में निम्न एजेन्डा अनुसार आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे के द्वारा की गई इस अवसर पर सीईओ जिपं इंद्रजीत बर्मन , जिपंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक , सांसद प्रतिनिधि अरुण यादव , सभापति श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर के साथ सभी सभापति उपस्थित रहे , वही जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही । सामान्य सभा की इस बैठक में जिला के लगभग 25 विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडे ने अपनी मनसा जाहिर करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा की निर्माण कार्यों के गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा , अगर घटिया निर्माण किया जा रहा है उस अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ ही साथ प्रदेश अधिकारी और विभागीय मंत्रियों , मुख्यमंत्री के पास उक्त अधिकारी की शिकायत भी की जाएगी । लोक निर्माण विभाग अधिकारी पीएल पैंकरा , जिला खाद्य अधिकारी जीएल कुर्रे, उप संचालक पंचायत, कृषि अधिकारी श्रीवास्तव, खनिज विभाग अधिकारी बीएल पैंकरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहें । सामान्य सभा बैठक की शुरुआत शिक्षा विभाग से हुई । शिक्षा विभाग के विभा. अधिकारी / कर्मचारियों के विरुद्ध लंबित कार्यवाही की समीक्षा हुई । समग्र शिक्षा/लोक शिक्षण मद के अंतर्गत निर्माणाधीन पूर्ण अपूर्ण कार्यों की जान कारी। बीआर सीसी के पद पर प्रतिनियुक्ति के संबंध में चर्चा हुई। महिला बाल विकास विभाग पूर्व बैठक में चाही गई जानकारी उपलब्ध कराया जिसकी समीक्षा हुई ।उप संचालक पंचायत जिला स्तर सेटअप की जानकारी। जिले में निलंबित सचिवों की संख्यात्मक जानकारी। स्वा. विभाग से मौसमी बिमारी एवं रोकथाम के उपाय पर चर्चा । जिला अस्पताल निर्माण की अद्यतन जान कारी। जिले में आयुष्मान कार्ड धारको की संख्यात्मक जानकारी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन को अंतर्गत निर्माण धीन पूर्ण अपूर्ण कार्य की समीक्षा। कृषि विभाग प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा। केडा (अक्षय उर्जा) विभाग प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा व विभागीय गति विधियों की जानकारी । ग्रा. यांत्रिकी सेवा से विभिन्न योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की स्वीकृति की समीक्षा पूर्ण अपूर्ण कार्यों की समीक्षा आगामी बजट में शामिल करने वाले कार्यों पर चर्चा। सिंचाई विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा । आगामी बजट हेतु प्रस्तावित कार्यों की जान कारी। लोक निर्माण विभाग प्रमुख पीएल पैंकरा से विभागीय कार्यों की समीक्षा बजट हेतु कार्यों पर खर्च । बजट में शामिल सड़क के नाम की जानकारी लिए ।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभागीय कार्यों की समीक्षा। आगामी बजट हेतु प्रस्तावित कार्यों पर समीक्षा। विभाग पूर्व बैठक में चाही गई जानकारी । निम्न योजनांतर्गत निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी । आकस्मिक निधि/कलेक्टर दर में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी। आदिवासी विकास विभाग पूर्व बैठक में चाही गई जानकारी । छात्रा वासों में अध्ययनरत विद्यार्थी की संख्या । छात्रावासों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी । प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कार्यों की जानकारी । विभागीय मरम्मत कार्य और नवीन निर्माण कार्य की जानकारी लिए ।सहकारिता विभाग आगामी धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा एवं नये धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी । बीज विकास निगम बरमकेला विगत वर्ष के धान खरीदी की जानकारी । बीज वितरण राशि भुगतान आदि की समीक्षा किए । उद्यानिकी विभाग हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा पूर्व लाभार्थियों की जान कारी लिए ।

आबकारी विभाग से नई संचालित दुकानों की जान कारी। अवैध शराब , गांजा पर हुई कार्य वाही की जान कारी लिए । आजाविका मिशन NBL M विभागीय कार्यों की जान कारी लिए । स्वच्छ भारत मिशन पात्र 2023 – 24, 2024-25 में विभाग द्वारा स्वीकृत शौचालय / सामुदायिक शौचालय की जानकारी ।जिला मनरेगा अधिकारी से सत्र 2023 -24, 2024-25 में स्वीकृत कार्यों की पूर्ण अपूर्ण जानकारी ली गई ।पर्यावरण विभाग से फ्लाई एस एवं अवैध परिवहन, उत्खनन की जानकारी ली गई । मछली पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई । खादी ग्रामोद्योगविभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभार्थीयों की सूची मांगी गई । जिपं में विभाग को कक्ष आबंटन करने पर चर्चा । श्रम पदाधिकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं जिले में आज पर्यंत तक श्रमिक परिवारों को क्या क्या
प्रदान किया गया की जान कारी दी गई। महाप्रबंधक उद्योग द्वारा हितग्राहियों को दिये गयें लाभ की जानकारी लिया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की स्वीकृत की जानकारी तथा कार्यों के पूर्ण अपूर्ण की जानकारी ली गई वहीं जिला खाद्य अधिकारी जी के कुर्रे से खाद्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई अंत में अध्यक्ष महोदय की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा किया गया ।