• Mon. Apr 20th, 2026

सारंगढ़ विकाशखंड के छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग सदस्य नियुक्त हुये-सतीश यादव

Samip Anant

BySamip Anant

Oct 16, 2025
Share this

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने क्षेत्र के युवा समाजसेवी सतीश यादव को विकासखंड की समिति का सदस्य नियुक्त किया है। वे लंबे समय से गौ सेवा, सामाजिक कार्यों और जनहित के मुद्दों से जुड़े हैं। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सतीश के आयोग में शामिल होने से गौ संरक्षण और सेवा कार्यों को नई दिशा देगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी सतीश ने कहा कि गाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। गाय को किसी धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है। गाय का दूध मानव का बचपन संवरता है। ऐसे में संभव हो तो हर किसी को एक गाय जरूर पालना चाहिये ताकि लोक परलोक दोनों मजबूत हो सके। सतीश ने कहा कि गाय और उसका दूध जीवनदायनी है। गाय के एक फायदे हो तो जिक्र किया जाय। गौपालन आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि देश का हर व्यक्ति गौ सेवा का और गौ रक्षा का संकल्प ले क्योंकि गौ माता भारतीय संस्कृति की प्रतीक हैं गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम सभी गौ माता के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बने