• Sat. Mar 7th, 2026

चौहान समाज ने महापौर व आयुक्त से सामुदायिक भवन मांग पर विस्तार से किये चर्चा।

Samip Anant

BySamip Anant

Oct 11, 2025
Share this

रायगढ़ :-  अखिल छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति जिला रायगढ़ के द्वारा समाजिक भवन के लिये 2006 से संघर्ष करते आ रहे हैं। खर्राघाट रायगढ़ में लगभग 58 लाख की लागत राशि से बना चौहान समाज भवन के लिए सामाजिक पदाधिकारीयो द्वारा चक्कर काटते फिरते संघर्ष की दौर जारी है। ज्ञात है कि खर्राघाट समाजिक भवन निर्माण के नाम से रायगढ़ नगर पालिका निगम द्वारा चौहान समाज से 2006 में दो लाख रुपये जमा करा जा चुका है। भवन निर्माण के बाद भवन समाज को सौपने में तरह तरह की परेशान किया जा रहा है। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने 2020 में अखिल छत्तीसगढ़ चौहान कल्याण समिति रायगढ़ को 06 शर्त के हवाला देकर भवन को हेड ओभर कर दिया था।और समाज द्वारा उस भवन का सामाजिक कार्यक्रम के लिए उपयोग किया जाता था।कोरोना काल के दौरान नगर पालिका निगम ने कोरान टाइम के नाम से भवन वापस कर लिया गया है।और आज तक समाज को भवन नही मिलने से समाज मे काफी आक्रोश है। भवन की मांग को लेकर चौहान समाज के लोगो ने नगर निगम रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान व आयुक्त से चर्चा कर मांग पत्र सौपे। इस अवसर पर महावीर चौहान गुरुजी, सुभाष चौहान, गोपाल बाघे, विषिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द,मनोज चौहान, प्रदीप चौहान के अलावा दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।