• Mon. May 25th, 2026

SBN24

NEWS

सारंगढ़ बिलाईगढ़। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर क्षेत्र के वरिष्ट कांग्रेस नेता जगेसर लहरे ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।

Hemant Patel

ByHemant Patel

Oct 2, 2023
Share this

Journalist हेमंत पटेल

वरिष्ठ नेता जगेसर लहरे ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि:

अधिवक्ता वरिष्ठा नेता जगेसर लहरे ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। विश्व में सत्य एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूज्य बापू का जीवन और विचार देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

वरिष्ठ नेता जगेसर लहरे ने दी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि:

अधिवक्ता व वरिष्ठा नेता जगेसर लहरे ने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, हम खुद के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं। जय जवान, जय किसान के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण राष्ट्र में नई ऊर्जा का संचार करने वाले, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित आपका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा