• Sat. Apr 18th, 2026

दुर्गा दशहरा उत्सव को लेकर सरसीवा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Samip Anant

BySamip Anant

Sep 21, 2025
Share this

सरसीवा :-  सरसीवा थाने में दुर्गा,दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्षता निभाते हुए थाना प्रभारी वीणा यादव ने विशेष नियमों का उपदेश दिए ख़ासतौर पे डीजे साउंड को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया, साथ ही भजन,कीर्तन आरती के समय दिये को सावधानी पूर्वक जलाने व आरती करने को समझाइश दिए गए , सीसी टीवी लगाने की आग्रह भी किया गया क्योंकि भीड़ में चोरों के द्वारा चोरी को वारदात किया जा सकता है।

दुर्गा पंडाल में वालंटियर का व्यवस्था रखना अनिवार्य है।मां दुर्गा पंडाल किसी विवादित पर स्थापित न करें जहां लड़ाई झगडे होने की आंशका हों ऐसे और कई अन्य नियमों का उपदेश दिया। शांति समिति बैठक में- सरसीवां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,सुमेश बंजारे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहू, पाषर्द लालू शर्मा व पाषर्दगढ़ , गणमान्य लोग, पत्रकार, सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि, क्षेत्रवासी व स्थानीय लोग बडी संख्या में मौजूद रहे।